यूपीलोकल न्यूज़

थाना सकरन में हिस्ट्रीशीटरों की पाठशाला,

थानेदार बोले - "कायदे में रहोगे, तभी फायदे में रहोगे"

थाना सकरन में हिस्ट्रीशीटरों की पाठशाला,

थानेदार बोले – “कायदे में रहोगे, तभी फायदे में रहोगे”

 

राजेश कुमार संवाददाता 

सीतापुर। थाना सकरन में बुधवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली जब थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा के निर्देश पर थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को थाने बुलाकर उन्हें सुधरने का मौका दिया गया। सुबह करीब 10 बजे थाना परिसर में आधा सैकड़ा से अधिक हिस्ट्रीशीटर अपराधी पहुंचे।

इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनारायण द्विवेदी “हेडमास्टर” की भूमिका में नजर आए और सख्त लहजे में कहा कि अब अगर कायदे में रहोगे तभी फायदे में रहोगे। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेताया कि क्षेत्र में यदि कोई आपराधिक गतिविधि दोबारा उनके नाम से जुड़ी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने सभी अपराधियों से अपील की कि वे अपराध की दुनिया को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें और कानून का सम्मान करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हिस्ट्रीशीटर को 15 दिन में एक बार थाने आकर हाजिरी देनी होगी।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अब न सिर्फ निगरानी करेगी, बल्कि जरूरत पड़ी तो इन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम भी तैनात की जाएगी। साथ ही यह भी अपेक्षा की गई कि वे क्षेत्र में होने वाले अपराधों की सूचना पुलिस को देंगे और सहयोग करेंगे।

थाने पहुंचे अपराधियों ने थानेदार के समक्ष अपराध न करने की शपथ ली और समाज में अच्छा नागरिक बनने का संकल्प भी जताया।

यह पहल न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है, बल्कि समाज में पुनर्वास और सुधार की सोच को भी बढ़ावा देती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!