यूपीलोकल न्यूज़

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजे जयकारे, भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजे जयकारे, भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

 

सकरन (सीतापुर)। सावन माह के पहले सोमवार को सकरन क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति की अविरल धारा बहती रही। तड़के भोर से ही “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, दूध, जल, भांग, धतूरा आदि से पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सिरकिंडा स्थित चक्रेश्वर महादेव, चकले बाबा दुगाना के चन्द्रलोक देवपुरी मंदिर, सकरन के भोलवा बाबा मंदिर और मोइया के शिवाला मंदिर में देखी गई। लोगों ने कांवड़ यात्रा की भावना के साथ गंगाजल या स्थानीय जल स्रोतों से जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाया।

भक्तों ने व्रत रखकर मंदिरों में भगवान शिव की आराधना की और सुख, शांति, आरोग्यता व समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

सावन के पहले सोमवार ने पूरे सकरन क्षेत्र को शिवमय बना दिया और शिवभक्ति के रंग में हर उम्र के भक्त डूबे नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!