नैमिष धाम में होगा एप्पजा राष्ट्रीय अधिवेशन
सकरन ब्लॉक सभागार में पत्रकार बैठक सम्पन्न

नैमिष धाम में होगा एप्पजा राष्ट्रीय अधिवेशन
सकरन ब्लॉक सभागार में पत्रकार बैठक सम्पन्न

सकरन सीतापुर 12 सितम्बर ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एप्पजा) की एक अहम बैठक आज ब्लॉक सभागार सकरन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के चीफ को-ऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने की।
बैठक में सारथी जी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि “कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं, जिनके बल पर बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ी जा सकती है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि एप्पजा हमेशा से पत्रकारों के हित में संघर्ष करता आया है और भविष्य में भी यह लड़ाई जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि पूर्व में राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में आयोजित होता रहा है, किंतु इस बार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा के निर्णयानुसार आगामी 25 सितम्बर को नैमिष धाम (सीतापुर) में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों व सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अधिवेशन को भव्य और सफल बनाने में सभी की सहभागिता अपेक्षित है।
इस अवसर पर ब्लॉक सकरन के वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार जयसवाल, शिवकुमार गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, प्रेम दीक्षित, प्रताप भार्गव, अमित अवस्थी, छोटे लाल चौहान, राममोहन राजपूत, राकेश राजपूत, राजेश निषाद, सतीश सिंह परमार, सुधीर सिंह कुम्भाणी, विकास मिश्रा, अनिल यादव, राजकुमार राजपूत, हरेंद्र यादव, अरविन्द अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजू
द रहे।




