सकरन पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी की छह वारदातों का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार
नकदी, जेवर और असलहा बरामद, आरोपी कई जिलों में वांछित

सकरन पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी की छह वारदातों का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार
नकदी, जेवर और असलहा बरामद, आरोपी कई जिलों में वांछित
सकरन-सीतापुर संवाददाता राजेश कुमार निषाद
सकरन पुलिस ने चोरी की छह बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अवैध असलहा बरामद किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने गंगादीनपुरवा के पास नदी किनारे पुल के समीप घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हलीम पुत्र रसूल अहमद निवासी समोडीडीह थाना तंबौर, जलील उर्फ जल्ला पुत्र शरीफ निवासी अकबरपुर थाना तंबौर, और राहुल पुत्र ओमप्रकाश निवासी शेखनपुरवा थाना रेउसा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे रुपया 1,00,200 नगद,14 जोड़ी पायल,4 सोने की अंगूठियाँ, 9 जोड़ी बिछिया,2 सोने की जंजीर,एक पेचकस,एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ग्राम सिरकिड़ा, इटौवा, रैंघटा, लालूपुरवा, धनीपुरवा थाना तंबौर सहित कई अन्य गांवों में चोरी की घटनाएं अंजाम दी थीं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




