सावन के तीसरे सोमवार पर कल्ली गांव से गगनभेदी जयघोष के साथ कांवर यात्रा रवाना
सकरन (सीतापुर)

brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
सावन के तीसरे सोमवार पर कल्ली गांव से गगनभेदी जयघोष के साथ कांवर यात्रा रवाना
राजेश कुमार निषाद संवाददाता
सकरन (सीतापुर)। सावन माह की आस्था और शिव भक्ति का जुनून एक बार फिर पूरे शबाब पर नजर आया। शुक्रवार की शाम सकरन थाना क्षेत्र के कल्ली गांव से सैकड़ों शिवभक्तों का कांवर जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ गोला गोकर्णनाथ धाम (छोटी काशी) के लिए रवाना हुआ।
भक्तों ने परंपरागत रीति से मदनापुर घाट से पवित्र जल भरकर कांवर में स्थापित किया और भक्ति व उत्साह के साथ यात्रा प्रारंभ की। यात्रा में शामिल शिवभक्तों ने भगवा वस्त्र धारण किए थे और “बोल बम” के नारों से आसमान गुंजा दिया। पूरे माहौल में भक्ति की एक विशेष ऊर्जा देखने को मिली।
इस भव्य कांवर यात्रा में छोटू, पवन कुमार, अनिकेत राज, सुनील कुमार सहित गांव के अनेक युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गांव से रवाना हुआ यह जत्था जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत और जलपान व्यवस्था के साथ विदा किया गया।
कांवर यात्रा के संयोजकों ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष सावन के तीसरे सोमवार को निकाली जाती है, जिसका उद्देश्य शिवभक्ति को जागृत करना और युवा पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जोड़ना है।




