यूपीलोकल न्यूज़

प्रधान पति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, पंचायत फंड का हुआ लाखों का गमन

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी

प्रधान पति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, पंचायत फंड का हुआ लाखों का गमन

ग्राम करोरा, सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)।

संवाददाता धर्मेंद्र कुमार वर्मा 

जहां एक ओर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है, वहीं ज़मीनी हकीकत इससे उलट नज़र आ रही है। विकासखंड सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत करोरा में ग्राम प्रधान रिंकी देवी के पति रामजीलाल पर सरकारी धन के गबन और भारी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों में भारी अनियमितता पाई गई है। हैंडपंप मरम्मत, अमृत सरोवर निर्माण, तालाब खुदाई, सफाई और शौचालय मरम्मत जैसे कार्यों में लाखों रुपए निकाल लिए गए, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य अधूरे या अस्तित्वहीन हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि:

पंचायत में दर्जनों हैंडपंप आज भी खराब पड़े हैं, फिर भी उनके मरम्मत कार्य के नाम पर लाखों खर्च दिखाए गए।

अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाब अधूरा पड़ा है, लेकिन पूरी राशि निकाल ली गई।

तालाब खुदाई कार्यों में फर्जी मजदूरों के नाम चढ़ाकर मजदूरी निकाल ली गई।

पंचायत की खुली बैठकों का आयोजन नहीं किया गया, और फर्जी हस्ताक्षरों से रजिस्टर भरकर कार्यों की खानापूरी की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने जानकारी लेनी चाही तो उन्हें गुमराह किया गया। अब सरकारी धन की लूट से आहत ग्रामीण शासन-प्रशासन से जांच और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

साफ-सुथरे शासन के दावे तब तक अधूरे हैं जब तक पंचायत स्तर पर बैठे भ्रष्ट लोग बेनकाब न हों और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही न की जाए।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बाराबंकी से जांच कराकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!