यूपीलोकल न्यूज़

ग्राम पंचायत हजरतपुर में “गर्ल आइकॉन” कार्यक्रम आयोजित, बाल विवाह पर दी गई जागरूकता

सीतापुर (ब्लॉक बेहटा), संवाददाता राजेश कुमार 

ग्राम पंचायत हजरतपुर में “गर्ल आइकॉन” कार्यक्रम आयोजित, बाल विवाह पर दी गई जागरूकता

 

सीतापुर (ब्लॉक बेहटा), संवाददाता राजेश कुमार 

ग्राम पंचायत हजरतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को “गर्ल आइकॉन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं और ग्रामीणों को बाल विवाह की रोकथाम और महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में रामजीवन वर्मा की पुत्री सौम्या वर्मा की टीम ने नेतृत्व किया। टीम की सदस्यों — निधि त्रिवेदी, अर्चना वर्मा, नैना वर्मा, और प्रिया नाग ने बाल विवाह से जुड़ी समस्याओं और उनके सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक सामाजिक बुराई है, जिसे जड़ से खत्म करने की आवश्यकता है।

इस मौके पर ग्राम पंचायत हजरतपुर की प्रधान ईशा खान, विद्यालय के शिक्षकगण, और गांव के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष तिवारी द्वारा किया गया।

इस जागरूकता अभियान में गांव के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से मनोज, संतोष, अजय, सतीश, राम जीवन वर्मा, रामखेलावन वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बेहटा ऋतिक तिवारी, और योगेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बाल विवाह के विरुद्ध संदेश को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम को सभी ने एक सकारात्मक पहल बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन की अपेक्षा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!