ब्लॉक परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
बिसवां विधायक ने आम का पौधा लगाकर किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

ब्लॉक परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
बिसवां विधायक ने आम का पौधा लगाकर किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

सांडा/सकरन (सीतापुर)।
ब्लॉक सकरन मुख्यालय परिसर में बुधवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने आम का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्रीश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा, एपीओ रवि सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी परिसर में वृक्ष लगाए। विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल हरियाली और फल-फूल देते हैं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं।
खंड विकास अधिकारी श्रीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “पौधारोपण से अधिक जरूरी उनकी देखभाल और संरक्षण है।” उन्होंने बताया कि ब्लॉक की 85 ग्राम पंचायतों में एक साथ वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लिपिक रामकिशोर मिश्र ने किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत दिनेश यादव, सचिव अजीत यादव, अजय गौतम, शशिकांत तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानगण तथा ब्लॉक के अन्य कर्मचारी व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान को समर्पित यह अनूठी पहल क्षेत्रवासियों के लिए प्रेर
णास्रोत बनी।



