बिसवां वन विभाग ने नवजात बच्चों के परिजनों को फलदार पौधे और प्रमाण पत्र वितरित किए
सीतापुर बिसवां

बिसवां वन विभाग ने नवजात बच्चों के परिजनों को फलदार पौधे और प्रमाण पत्र वितरित किए
सीतापुर (बिसवां), संवाददाता राजेश कुमार
पर्यावरण संरक्षण और नवजात शिशुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बिसवां तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा में एक सराहनीय पहल की गई। बिसवां वन विभाग की ओर से डिप्टी रेंजर एस.के. शैलेश एवं वन दरोगा नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पाँच नवजात बच्चों के जन्म पर उनके परिजनों को फलदार पौधों (अमरूद, अनार, नींबू) के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है, बल्कि हर नवजात के साथ एक वृक्षारोपण कर उनके जीवन की शुरुआत को हरियाली से जोड़ना भी है।
जिन लाभार्थियों को यह पौधे और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, उनमें शामिल हैं: शमीसुन, पत्नी मोहम्मद वकील (पिपरा खुर्द) सीमा, पत्नी विक्रम (सकरन) कोमल, पत्नी संतोष (सुलेमपुर) रोशनी, पत्नी कमलेश (राजेपुर) सुमन, पत्नी विष्णु कुमार (सरैया) इस अवसर पर सांडा स्वास्थ्य केंद्र की टीम से नीलम अवस्थी, मंजू गौतम, सुनीता वंश,तथा डॉ. सतीश कुमार व डॉ. सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
वन विभाग द्वारा की गई यह पहल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और समाजिक जुड़ाव का सकारात्मक उदाहरण बन रही है। लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी योजनाओं की निरंतरता की माँग की।



