टॉप न्यूज़राज्य

हनुमान जयंती पर भक्तिमय हुआ बाराबंकी:

स्थानों पर भंडारे

बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।

  • क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।

पंजरौली चौराहा हनुमान मंदिर पर आनंद इंडस्ट्रीज के संचालक आशीष वर्मा ने भंडारे का आयोजन किया।
मोहम्मदपुर पीडी प्लांट पर रोहन वर्मा ने भी भंडारे की व्यवस्था की।
रामनगर स्थित सुनंदा गैस एजेंसी के मालिक अवधेश कुमार शुक्ला ने अपने शोरूम पर भंडारे का आयोजन किया।पक्का तालाब हनुमान मंदिर में भक्तिमय वातावरण में सुंदरकांड पाठ हुआ। तो वही मंदिर के पुजारी गुरुदेव ने बताया कि यहां हर वर्ष बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन होता है।

अवनीश मिश्रा द्वारा आयोजित भंडारे में भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गणेशपुर, रानी बाजार, सूरतगंज, सुंधियामऊ, महादेव और रानीगंज क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। प्रसाद वितरण में अभिषेक शुक्ला, शिवम शुक्ला, जगजीवन प्रसाद, संतोष सिंह, जागेश्वर तिवारी, पुरुषोत्तम और राजेश तिवारी सहित कई लोगों ने सहयोग किया।इस वर्ष ज्येष्ठ मास में पांच बड़े मंगल पड़ने से आने वाले मंगलवारों को भी धार्मिक आयोजन होंगे। यह परंपरा वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा निभाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!