
गौशालाओं से गायब हुईं सैकड़ों गायेंः सीतापुर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं बता पा रहे कहां गईं गायें, रजिस्टर में दर्ज संख्या से कम मिलीं
सीतापुर के सकरन क्षेत्र की गौशालाओं से सैकड़ों गायों के गायब होने का मामला सामने आया है।गौशालाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी गायों की मौत या उन्हें ले जाए जाने की कोई फुटेज नहीं मिली है।रजिस्टर में दर्ज गायों की संख्या और वास्तविक संख्या में बड़ा अंतर पाया गया है।मुख्य विकास अधिकारी ने गौशालाओं की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।खंड विकास अधिकारी सकरन की सख्ती के बावजूद गायों का इस तरह गायब होना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में एक बिना नंबर प्लेट वाली पिकअप गाड़ी सप्ताह में कई बार देखी गई है।
यह गाड़ी रात के समय हड्डियां और अन्य अवशेष ले जाती है।विवाह समारोहों में बढ़ती मांस की खपत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है मांस कारोबारियों के हाथ न लग गई हों। गायेप्रशासन की ओर से गौशालाओं की निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में गायों के गायब होने का कोई सबूत नहीं मिल पाया है।यह स्थिति प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।




