
अहिल्याबाई होल्कर शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
- जनता पार्टी संगठन द्वारा अहिल्याबाई होल्कर शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन नवीन कन्या विद्यालय इंटर कॉलेज, राजेन्द्र नगर, लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में भाषण तथा रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
- कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा लखनऊ महानगर के वरिष्ठ नेता श्री रवि प्रकाश जायसवाल, श्री मयंक शर्मा (सेक्टर संयोजक, राजेन्द्र नगर), शुभम् रावत एवं सुमित रावत उपस्थित रहे। विद्यालय की अध्यापिकाएँ डॉ. ऋचा बाजपेई तथा डॉ. अर्चना तिवारी ने प्रतियोगिताओं का संचालन करते हुए बच्चों को भाषण कला एवं रंगोली के माध्यम से महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी के महान योगदानों एवं व्यक्तित्व से अवगत कराया।
- प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करना था, बल्कि भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी भी विद्यार्थियों तक पहुँचाना रहा।
- भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं — जैसे कि महिला सशक्तिकरण, शिक्षा सुधार, स्वास्थ्य सेवाएं तथा गरीब कल्याण योजनाओं — पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
- कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों एवं पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व सम्मान प्रदान किया गया। यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक गतिविधि के रूप में बल्कि एक शिक्षाप्रद अनुभव के रूप में भी स्मरणीय रहा।